National

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को मिली कथित शराब घोटाले में ज़मानत

प्रमोद कुमार

डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में आज अदालत से ज़मानत मिल गई है। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी है।

केजरीवाल के अधिवक्ता विवेक जैन ने मीडिया से बात करते हुए ज़मानत दिए जाने की पुष्टि की है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस आदेश की विस्तृत जानकारी अभी नही आई है। मई में अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्ररिंग के मामले में अंतरिम ज़मानत दी है।

अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल गए थे। अवकाश जज न्याय बिंदू ने केजरीवाल को ज़मानत देने का आदेश पारित किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts