दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को मिली कथित शराब घोटाले में ज़मानत

प्रमोद कुमार
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में आज अदालत से ज़मानत मिल गई है। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी है।

अंतरिम ज़मानत की अवधि समाप्त होने के बाद केजरीवाल 2 जून को तिहाड़ जेल गए थे। अवकाश जज न्याय बिंदू ने केजरीवाल को ज़मानत देने का आदेश पारित किया है।











