तारिक़ खान
डेस्क: कुवैत के मंगाफ़ शहर में एक रिहाइशी इमारत में आग लगने की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। कुवैत के गृहमंत्री ने इस घटना की पुष्टि की है। ये आग एक बहुमंज़िली इमारत में बुधवार सुबह लगी। इमारत की खिड़कियों से गहरा काला धुआं उठता दिख रहा था। इस इमारत में अधिकतर प्रवासी मज़दूर रहते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘कुवैत में आग की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नज़र बनाए हुआ है और इस घटना से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।’
कुवैत के गृह मंत्री फ़हद यूसुफ़ अल सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘संपत्ति मालिकों का लालच इस घटना का कारण है।’ कुवैती मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस इमारत में क्षमता से अधिक लोग रह रहे थे।गृह मंत्री ने कहा है कि संपत्ति क़ानून के उल्लंघनों की जांच की जाएगी। भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना के बाद एक हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 जारी किया है। सहायता के लिए लोग इस नंबर पर काल कर सकते हैं। गौरतलब हो कि कुवैत में दो-तिहाई आबादी प्रवासी मज़दूरों की है। ये देश बाहरी मज़दूरों पर निर्भर है, ख़ासकर निर्माण और घरेलू क्षेत्र में। मानवाधिकार समूह कई बार कुवैत में प्रवासियों के जीवनस्तर को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…