प्रमोद कुमार
बलिया: विनोद सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया था। विनोद के हत्या का मुख्य कारण उसकी अय्याशी था। बताते चले कि बीती 6 जून की देर रात भीमपुरा में रहने वाले विनोद सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विनोद की खून से लथपथ लाश घर के आंगन में मिली थी। 55 साल के विनोद सिंह घर में अकेले रहते थे। कत्ल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की तो किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई।
जब पुलिस ने घटना की तह तक जानकारी हासिल किया तो पता चला कि अनीता अपने पति की अय्याशियों से परेशान रहती थी। विनोद सिंह अय्यशी के चलते अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद बेहिसाब तरीके से बेच रहा था। वो किसी भी तरह से जायदाद का हिस्सा या रकम पत्नी अनीता सिंह को नहीं देता था। पुलिस को बार बार अनीता सिंह पर शक हो रहा था। पुलिस टीम ने अनीता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो कत्ल पर छाई धुंध छट गई और कातिलों के चेहरे सामने आ गए।
इन कातिलों में खुद अनीता भी शामिल थी जिसने पति के कत्ल की साजिश रची थी और सुपारी पर हत्यारों का इंतजाम किया था। मृतक की पत्नी अनीता सिंह को लग रहा था कि विनोद पूरी प्रापर्टी ऐसे ही बेच देगा। अनीता ने विनोद की हत्या के लिए सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान से संपर्क किया। इनमें से सुनील सिंह एक प्रतापगढ़ का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अजय चौहान और सनी चौहान जौनपुर के रहने वाले हैं। अनीता ने अपने पति विनोद सिंह को मारने के लिए दो लाख रूपये की डील की थी।
सुपारी किलर्स को सुपारी की रकम में से एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए थे। घटना के दिन 06 जून 2024 की शाम को सुनील, अजय और सन्नी 4 बजे शाम को भीमपुरा पहुंच गये। वहां पर इनका किरायेदार जय प्रकाश यादव ने इनको लोकेशन बताने में मदद की। रात में तीनो घर के पीछे के रास्ते घर मे दाखिल हुए और धारदार हथियार से विनोद सिंह की हत्या कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों अनीता सिंह, सुनील सिंह, जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है। बाकी दो अभियुक्तों कि गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…