प्रतीकात्मक तस्वीर
मो0 कुमेल
डेस्क: मुम्बई की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज़ उत्पीडन का मामला दर्ज करवाया है। इसमें सबसे शर्मनाक पहलू ये है कि महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति उसको उत्पीडित करने और अपमान करने के लिए एक रोज़ रेड लाइट एरिया ले गया और उसकी तुलना वहां काम करने वाली सेक्स वर्कर्स से करने लगा। उसने बार बालाओं को अपनी पत्नी से ज्यादा खूबसूरत और समझदार बताया।
महिला के इस बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी पक्ष पत्नी के ससुरालवालों को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। महिला के आरोपों को आधार माने तो एक साल पहले ही महिला की शादी पुणे के रहने वाले इस शख्स के साथ हुई थी। महिला का पति पुणे में एक प्राइवेट जॉब में है। महिला ने पति के साथ ही अपने ससुराल वालों पर भी इल्जाम लगाते हुए कहा था कि शादी में उसके घरवालों ने करीब 2 लाख रुपए के गहने और कीमती घरेलू सामान दिया था।
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सब बहुत अच्छा चला। उसे लेकर ससुरालवालों का व्यवहार भी अच्छा था, लेकिन कुछ ही दिन बाद इन सबका व्यवहार बदल गया। महिला के साथ उसके ससुराल के लोग भी अपमानजनक व्यवहार करने लगे। बात-बात में सास गालियां देने लगी, महिला के मां-बाप पर ताना कसने लगी। वहीं ससुर भी उसका और उसके मां बाप का तिरस्कार करने लगे और फिर सास और बेटे दोनों ने मिलकर महिला पर दबाव बनाना शुरू किया की वो अपने मायके से कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपए का इंतजाम करे। जब महिला ने पैसे मांगने से इंकार किया तो महिला के पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे खूब पीटा। और महिला के मुताबिक ऐसा एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार हुआ।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके मां-बाप को जब दामाद की इस हरकत के बारे में पता चला तो उन लोगों ने अपने दामाद और उसके परिवारवालों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन बेटी के ससुरालवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मगर हद तब हो गई जब पति महिला को रेड लाइट एरिया में ले गया और इसी के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में अपने पति पर ये भी आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ शादी के बाद भी अफेयर था। जब उसने इस बारे में अपने पति से सवाल जवाब किया तो पति ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर करना शुरु कर दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायतों के अनुसार उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव हुआ और हद तो तब हो गई जब वो उसे पुणे के बुधवार पेठ स्थित रेड लाइट एरिया में लेकर गया और कहा कि तुम भी इन्हीं में से एक हो जो शरीर बेचकर पैसा कमाती हैं। शरीर बेचने वाली महिलाएं भी तुमसे कहीं अधिक समझदार और खूबसूरत हैं। तुम मेरे घर में क्या यहां भी रहने लायक नहीं हो। महिला ने अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि उसके ससुराल वालों को उम्मीद थी कि उसकी शादी पर उनके माता-पिता खूब खर्च करेंगे लेकिन जब लड़की के माता-पिता ने उनकी उम्मीद के मुताबिक खर्च नहीं किया तो उन्होंने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे महिला की हालत बद से बदतर हो गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति ओर उसके घरवालों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। आगे की कार्रवाई उनके बयानों लेने के बाद ही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…