ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रॉपर्टी में हिस्सा नही दिया तो पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दिया। मृतक चाँद अपनी पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी पत्नी के साथ अपनी जिंदगी खुशी-खुशी बीता रहा था। सब सही चल रहा था लेकिन अचानक एक दिन किसी ने चांद की गोली मारकर हत्या कर दी और चांद की लाश ढकोली रोड पर पड़ी हुई मिली। इस हत्या की खबर से चांद का पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।
इसके बाद ही दूसरी पत्नी ने चांद की पहली पत्नी शबनम और उसके भाई फारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उसे शक था कि चांद की हत्या के पीछे उसकी पहली पत्नी का ही हाथ है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस शबनम और उसके भाई को पूछताछ के लिये थाने ले आई। थाने में जब पुलिसिया अंदाज में पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल कर सामने आ गया। शबनम और फारूक ने कबूल लिया कि दूसरी पत्नी के नाम सारी संपत्ति करने की वजह से पहली पत्नी ने चांद को जान से मारने की साजिश रची। इस साजिश के तहत उसने अपने पति को जान से मारने के लिये पांच बदमाशों को डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दे डाली। इस साजिश में उसका भाई फारुक भी शामिल था।
सुपारी ले चुके बदमाशों ने चांद पर नजर रखनी शुरु कर दी और एक दिन मौका पाकर जब चांद ढकोली रोड पर अकेला मिला तो उन्होंने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और अपना काम पूरा कर मौके से फरार हो गए। चांद की पहली पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने भाड़े के पांच हत्यारों में से एक को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के मामले में चांद की पहली पत्नी शबनम, उसके भाई फारुक और भाड़े के हत्यारों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…