ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाक़ात के बाद अटकलों का बाज़ार गर्म है। दोनों नेताओं की मुलाक़ात मंगलवार को हुई थी। इससे पहले रविवार को लखनऊ में बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा था कि संगठन, सरकार से बड़ा होता है।
मंगलवार को नड्डा और मौर्य के बीच मुलाक़ात में क्या चर्चा हुई है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह मुलाक़ात केशव प्रसाद मौर्य के “संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है” वाले बयान के बाद हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच अनबन की ख़बरें राज्य की सियासत में लगातार चर्चा का मुद्दा रही हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार निजी बातचीत में बीजेपी के कई नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने के तरीके की आलोचना करते रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…