आफताब फारुकी
डेस्क: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के ताज़ा बयान से विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”सबका साथ सबका विकास नारे को बंद कर दो।’ बीजेपी के एक कार्यक्रम में अधिकारी बोले, ‘आप लोग कहते हैं, सबका साथ सबका विकास। मैं कहूंगा, जो हमारे साथ, हम उनके साथ।’ शुभेंदु अधिकारी ने अपने भाषण में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे को ख़त्म करने की मांग की है।
अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘मेरे बयान का ग़लत संदर्भ निकाला गया। मैं यह साफ़ कर दूं कि जो राष्ट्रवादी हैं और इस देश, बंगाल के लिए खड़े हैं, हम उनके साथ हैं। जो लोग हमारे साथ नहीं हैं। देश और बंगाल के हितों के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं, हमें उनका खुलासा करने की ज़रूरत है। ममता बनर्जी की तरह हमें लोगों को बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक में नहीं बाँटना चाहिए और सभी को भारतीय के रूप में देखना चाहिए।’ अधिकारी बोले, ‘मैं प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के नारे में पूरी तरह से यक़ीन रखता हूं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…