Varanasi

प्रथम काशी आगमन पर अशुतोष सिन्हा का अल्पसंख्यक सभा द्वारा किया गया अभिनंदन

माहिरा खान

वाराणसी: समाजवादी पार्टी द्वारा स्नातक एमएलसी अशुतोष सिन्हा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सचेतक बनाए जाने के उपरांत प्रथम काशी आगमन पर महानगर अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद हैदर गुड्डू के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में अशुतोष सिन्हा ने मदरसा बोर्ड के शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश को भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने स्वागत समारोह में आये बुनकरों को संबोधित करते हुवे कहा कि उनकी समस्याओं को मैं सदन में लगातार मुद्दा बनाता रहूँगा।

इस अवसर पर मोहम्मद हैदर गुड्डू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जंगी पैमाने पर लग जाने का अहवान किया, उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावो में अल्पसंख्यक सभा को अभी से तैयारी करना है और इस सरकार को उखाड़ फेकना है।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से शमीम अंसारी, जावेद अंसारी, मो अजफर गुड्डू मास्टर, साजिद खान चिंटू, लतीफ अहमद लतीफ, मोहसिन अंसारी, सलीम अंसारी, क़याम हुसैन विक्की, शमीम अंसारी, इरफ़ान ख़ान, यूसा अब्बास,आदिल जफर, शमशीर आलम मंसूरी, शहज़ादे खान, तुफैल अंसारी, वसीम अब्बास, नूरूल ऐन, अम्मार यासिर, मोहम्मद शमी, मोईन अह्सन, मुमताज अंसारी, एजाज अहमद, अरशद अंसारी, भी मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts