Others States

मुम्बई वर्ली हिट एंड रन केस से सम्बन्धित बार के कथित अवैध हिस्से पर चला बुल्डोज़र

ईदुल अमीन

डेस्क: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में एक बार के कथित अवैध हिस्से को बृहन मुंबई कार्पोरेशन (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस के मुताबिक़ बीएमडब्ल्यू कार से हुए एक्सिडेंट से पहले अभियुक्त इसी बार में गया था।

बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे एक्सिडेंट में मारी गई महिला कावेरी नाखवा के घर पहुंचे और उनके पति प्रदीप नाखवा से मुलाक़ात की। मुंबई के रहने वाले प्रदीप नाखवा और उनकी पत्नी कावेरी नाखवा रविवार (7 जुलाई) सुबह वर्ली स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी उनके दोपहिया वाहन को मिहिर शाह की बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। इसमें कावेरी नाखवा की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोनट पर गिरने के बाद कावेरी नाखवा काफ़ी दूर तक घिसटती रहीं। इस मामले में संदिग्ध आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया। साथ ही उनकी मां और बहन को भी हिरासत में लिया गया है। शाह को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 14 टीमें लगाई गई थीं। इस मामले में वर्ली पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts