मुम्बई वर्ली हिट एंड रन केस से सम्बन्धित बार के कथित अवैध हिस्से पर चला बुल्डोज़र

ईदुल अमीन
डेस्क: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में एक बार के कथित अवैध हिस्से को बृहन मुंबई कार्पोरेशन (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस के मुताबिक़ बीएमडब्ल्यू कार से हुए एक्सिडेंट से पहले अभियुक्त इसी बार में गया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोनट पर गिरने के बाद कावेरी नाखवा काफ़ी दूर तक घिसटती रहीं। इस मामले में संदिग्ध आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया। साथ ही उनकी मां और बहन को भी हिरासत में लिया गया है। शाह को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 14 टीमें लगाई गई थीं। इस मामले में वर्ली पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।











