Crime

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चली गोली, दो कर्मचारी घायल, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ा

मो0 कुमेल

डेस्क: अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हमलावरों ने दिनदहाड़े 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की है। इस गोलीबारी से घायल दोनों कर्मचारियों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। साथ ही, जिन 2 हमलावरों ने गोलीबारी की, उन्हें विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। घटना के बाद से ही कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना 24 जुलाई को सुबह-सुबह हुई। गोलीबारी के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए। जानकारी के मुताबिक़, गोलीबारी के बाद हमलावरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन AMU के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है। मामले पर ASP अमृत जैन का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। ASP अमृत ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है।

प्रॉक्टर प्रोफेसर मो। वसीम अली ने घायल कर्मचारियों का नाम नदीम और कलीम बताया है। दोनों आपस में भाई है। दोनों रजिस्ट्रार ऑफ़िस में तैनात हैं। प्रॉक्टर अली का कहना है कि दोनों कैंपस जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमलावरों के यूनिवर्सिटी के छात्र या कर्मचारी नहीं होने की बात कही गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts