शफी उस्मानी
डेस्क; लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए राहुल गांधी के हवाले से लिखा, ‘कुछ किसान मुझसे मिलना चाहते थे, इसलिए मैंने उन्हें अंदर ऑफिस में बुलाया था। लेकिन उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया, इसका कारण आपको प्रधानमंत्री से पूछना पड़ेगा।’
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, हमारे घोषणापत्र में एमएसपी को क़ानूनी अधिकार देने की बात कही गई है। हमने उसका पूरा मूल्यांकन किया है और वो किया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने किसानों से मीटिंग की है और यह तय किया है कि इंडिया गठबंधन के जो बाकी के नेता है हम उनसे बात-चीत करेंगे।
बात-चीत के बाद हम सरकार पर यह दबाव बनाने की कोशिश करेंगे कि एमएसपी की क़ानूनी गारंटी किसानों को मिले। क्या राहुल एमएसपी के क़ानून पर कोई प्राइवेट मेंबर बिल ला सकते हैं? इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उस पर चर्चा चल रह है। हम उस पर बात-चीत करके कुछ तय करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…