अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी में छेड़खानी से तंग आ चुकी एक शादीशुदा महिला ने अपनी परेशानी का जो हल निकाला उसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। यहां एक शादीशुदा महिला को एक लड़का बहुत परेशान करता था। घर से निकलते बैठते हमेशा छेड़ता रहता था। जब उस लड़के से महिला बुरी तरह से तंग आ गई तब उसने एक रोज मौका देखकर लड़को को अकेले में मिलने के लिए बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट कर उसके ही हाथो में रख दिया।
मगर हद तो तब हो गई जब उस लड़के ने हदों को लांघते हुए महिला को अंधेरे या सूनसान इलाके में पकड़ना और छूना शुरू कर दिया। उस लड़के से जब महिला तंग आ गई तो उसने एक बड़ा फैसला किया। एक रोज उसने लड़के को इशारे से अपने पास बुलाया और कहा कि उसे अकेले में सूनसान जगह पर आकर मिले। लड़का ये समझने की भूल कर बैठा कि शायद महिला उसकी बातों में आ गई और अब वो अपनी मनमर्जी करने को पूरी तरह से आजाद है।
लिहाजा वो तय वक्त पर महिला की बताई जगह पर जा पहुँचा। महिला उसे बहला फुसलाकर अपने नजदीक ले आई और उसके पूरे कपड़े उतरवा दिए। लेकिन इससे पहले लड़का कुछ समझ पाता, महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। महिला अपने साथ एक ब्लेड लेकर पहुँची थी। लड़का जैसे ही कपड़े उतारकर उसके नजदीक पहुंचा महिला ने सीधा ब्लेड चला दिया। और उसका प्राइवेट पार्ट को काटकर उसके ही हाथ में पकड़ा दिया। हाथ में खून से सना प्राइवेट पार्ट को देखकर और अपना तेजी से बहता खून देखकर दर्द से तड़पता हुआ लड़का बचने की गरज से गांव की तरफ भागा।
कुछ लोगों ने लड़के को घायल हालत में देखा तो उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। इलाके के एसपी मनोज कुमार तिवारी के मुताबिक गांव वालों की वजह से यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच और आगे की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने तक लड़के की पहचान को गुप्त रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जख्मी लड़के को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…