करिश्मा खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रयागराज के सराय इनायत थाने में पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जवाब में कहा, इस मामले के सामने आते ही उसका संज्ञान लिया गया और उसके खिलाफ जरूरी कार्यवाही की गई। लड़के के खिलाफ जरूरी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जैसे ही अनिरुद्ध पांडे की पोस्ट सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हुई तो प्रयागराज पुलिस की साइबर सेल फौरन एक्टिव हो गई। आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के अंदर बम से उडा दूंगा।’ इतना ही नहीं आरोपी ने पोस्ट के साथ यूपी पुलिस, डीएम और यूपी एसटीएफ को भी टैग किया था।
पुलिस ने पोस्ट के वायरल होने के बाद उसका पता लगाकर उसकी लोकेशन तलाश की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीमें लगाई गईं थी। उस दौरान उसकी लोकेशन सराय इनायत इलाके में मिली। पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लाई, जिसके बाद उसके खिलाफ सीएम को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…