शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में एक है परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। घर में सो रहे पति, पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित ढंग से हत्या को अंजाम दिया गया है, क्योंकि तीनों के गले पर ही वार किया गया है। मृतक के परिवार में दो बेटे और दंपति थे। दंपति और बड़े बेटे की हत्या की गई है। छोटा बेटा जिसकी उम्र 14-15 साल की है उसने बताया कि गांव में ही कहीं कार्यक्रम था। उसके द्वारा ही घटना की जानकारी दी गई।
घटना के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिको ने बताया कि खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45) और पत्नी देवंती (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष (20) घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र आशीष गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब आशीष रात दो बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ शवों को देख लोगों के होश उड़ गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…