मो0 कुमेल
डेस्क: राहुल गांधी ने मणिपुर दौरे के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज्य के हालात की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार मणिपुर आया हु। सोचा था कि ज़मीनी स्थिति में कुछ सुधार हुआ होगा। मगर निराश हु कि स्थिति में अभी भी सुधार नही आया है। वही राहुल के मणिपुर दौरे पर भाजपा नेता राजीव रूडी ने कहा है कि उन्हें (राहुल गांधी) को घूमना चाहिए।
राहुल बोले, ‘मैंने कैंपों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द को सुना। मैं यहां उन लोगों को सुनने के लिए आया हूं और उन लोगों को यह भरोसा दिलाने के लिए आया हूं कि विपक्ष में कोई है जो सरकार पर इस बात का दबाव बनाएगा कि उनके लिए कुछ किया जाए। मैं मणिपुर के सभी लोगों से यह कहना चाहता हूं कि मैं यहां आपका भाई बनकर आया हूं। मैं यहां एक ऐसे व्यक्ति के रूप में आया हूं जो आपकी मदद करना चाहता है।’
राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बयान देते हुए भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वैसे भी राहुल गांधी को घूमना ही चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जो थोड़ा बहुत सपोर्ट मिला है तो हमें लगता है कि घूमने का काम करें। इसमें किसी को आपत्ति होनी नहीं चाहिए।’
नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रूडी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होता है। वो विपक्ष से पूछ कर तय नहीं होगा कि कहां जाना चाहिए और कहां नहीं जाना चाहिए। वैसे भी राहुल जी को घूमना चाहिए। वैसे भी भारत जोड़ो यात्रा में थे लेकिन कुछ काम बचा होगा। अभी पांच साल का समय है तो मेहनत करनी चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…