शफी उस्मानी
डेस्क: वैसे तो शादी सात जन्मो के बंधन हेतु सात फेरे होते है. मगर कई घटनाए ऐसी सामने आ जाती है, जिसको जानकर समझ नही आता है कि हंसा जाए या फिर रोया जाए. ऐसा ही मामला पीएम आवास योजना के किश्त वसूली में सामने आया जब महाराजगंज प्रशासन को पता चला कि पीएम आवास योजना का पैसा आने के बाद अपने पति को छोड़ 11 पत्नियां भाग गई है. अब पुलिस उन महिलाओं की तलाश के साथ आवास योजना के किश्त की रिकवरी घर वालो से करने में जुटी है.
लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि अब वो करें तो क्या करें। बताया जा रहा है कि प्रशासन अब अपनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। क्योंकि 11 महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त पहुंची थी मगर उन सभी ने इसका दुरुपयोग किया। लाभार्थियों ने आवास बनाने में उस रकम का इस्तेमाल नहीं किया। लिहाजा उस ब्लॉक के विकास अधिकारी को अब ये निर्देश दिए जा रहे हैं कि लाभार्थियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही साथ पैसों की रिकवरी की भी करवाई जाए।
इस सिलसिले में कुछ लोग भी सामने आकर अपनी आप बीती सुना रहे हैं जबकि कुछ लोक लाज के डर से अपनी बातों को छुपाए बैठे हैं। घरवालों ने बताया कि पीएम आवास का पैसा आते ही उनकी बहू फरार हो गई। इस हैरान करने वाले मामले के बाद इलाके के DM अनुनय झा ने कहा है कि अभी ये मामला संज्ञान में आया है। इस वाकये के खुलासे के बाद अब उन परिवारों के सामने ये समस्या भी आ खड़ी हुई है कि आखिर ऐसे हालात का सामना वो कैसे करें क्योंकि अब विभाग की तरफ से घरवालों के पास रिकवरी का नोटिस आने का डर सताने लगा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…