UP

तहजीब-ओ-तमीज की नगरी लखनऊ में घर के अन्दर घुस कर युवक ने युवती को मारे थप्पड़, वायरल वीडियो देख नहीं आएगा आपको भी यकीन कि ऐसा कैसे मुमकिन है, पुलिस ने दर्ज किया शिकायत

ईदुल अमीन

डेस्क: तहजीब-ओ-तमीज की नगरी लखनऊ। यहाँ की तहजीब दुनिया में मशहूर है। नवाबियत और अदब में अपना मर्तबा रखने वाली इस नगरी में दबंगई भी होती है, लोग सोच भी नही सकते है। ऐसी ही एक दबंगई का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवती को एक व्यक्ति घर के अन्दर थप्पड़ मार रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है।

वायरल होने वीडियो में एक युवक लड़की के चेहरे पर बेतहाशा तमाचे मार रहा है। वीडियो में एक लड़का लड़की के सामने सोफे पर बैठकर किसी से फोन पर बात करता है। ये बातचीत स्पीकर फोन पर होती है। तभी युवक सोफे से उठ खड़ा होता है और गालियां देते हुए लड़की पर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। जानकारी के मुताबिक लड़की को उसके चाचा के घर में घुसकर बेरहमी से मारा पीटा जा रहा है। उसके साथ अभद्रता की जा रही है। उसे धमकी दी जा रही है।

यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि आखिर लड़की उससे किसी मुद्दे पर बहस कर रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि शख्स लड़की से कहता है, ‘तू मेरे से बहस करेगी।‘ इस पर लड़की भी पलटकर जवाब देती है, ‘मैंने क्या गलत कहा’। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई करने वाला शख्स फोन का स्पीकर ऑन किए हुआ था। पुलिस के मुताबिक ये लड़की लखनऊ में अपने चाचा के घर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही है। कुछ लोग लड़की को घर में घुसकर इसलिए मार रहे हैं क्योंकि वो घर में कब्जा करना चाहते हैं।

पुलिस के अनुसार लड़की के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश भी की गई है। घटना लखनऊ के गोमती नगर की है। थप्पड़ मारने वाले दबंग युवक का नाम राजा प्रबल प्रताप सिंह बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा है कि पिटाई करने वाले युवक किसी भूमाफिया से जुड़ा हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts