मो0 कुमेल
डेस्क: भीलवाडा पुलिस ने हत्या का एक ऐसा मामला खुलासा किया है, जिसमें हत्या का कारण जानकार सभी के होश उड़ गए। भीलवाडा के थाना सदर इलाके स्थित धूमडास गाँव में एक विवाहिता ने अपने पति को सल्फाश लिखा दिया। दो दिन तड़पने के बाद उसके पति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुवे जब प्रकरण में मृतक की पत्नी से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
नारायण ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी टीना ने षड्यंत्र रचते हुए धोखे से उसे सल्फास मिला हुआ पानी भाई को पिला दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शक के आधार पर जब टीना से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म क़बूल कर लिया। फिलहाल पुलिस टीना से पूछताछ में लगी है। जानकारी के मुताबिक टीना ने पुलिस को बताया कि मृतक मदन और उसकी शादी टीना के भाई और मदन की बहन से अदला बदली में हुई थी।
मदन की पत्नी टीना बीए पास है जबकि मदन कम पढ़ा लिखा था। मदन फैक्ट्री में मजदूरी करता था। यही कारण था कि टीना उसे पसंद नहीं करती थी। टीना ने अपने छोटे भाई का रिश्ता बनाए रखने के लिए मदन के साथ नाता विवाह कर लिया था और झगड़ा राशि चुकाने से बचने के लिए मदन को सल्फास की गोली उस वक्त खिला दिया जब उसने अपनी बीए पास पत्नी से सरदर्द की दवा माँगा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…