मो0 कुमेल
डेस्क: जैसलमेर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस व्यक्ति ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन लड़की के विरोध करने पर उसने नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में खौलता हुआ तेल डाल दिया। घटना पिछले महीने 14 जून की है, मगर पुलिस की जानकारी में 2 जुलाई को आई है।
इस घटना को पीड़िता की मां ने छिपा दिया और लड़की को किसी से इस बारे में बात करने से मना किया। लेकिन जब लड़की की तबीयत बिगड़ी और इलाज करवाया गया, तब यह मामला 2 जुलाई को पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता ने पहले पुलिस को पूरी घटना नहीं बताई, लेकिन दो दिन बाद बाल कल्याण समिति के सामने उसने सारी बात बताई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को पत्र लिखकर मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद 12 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा 5 (एच), 75 जे जे एक्ट, 323, 324 और धारा 210 के तहत मामला दर्ज किया। बताया जाता है कि पीड़िता ने पहले पुलिस को पूरी घटना नहीं बताई, लेकिन दो दिन बाद बाल कल्याण समिति के सामने उसने सारी बात बताई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को पत्र लिखकर मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
12 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा 5 (एच), 75 जे जे एक्ट, 323, 324 और धारा 210 के तहत मामला दर्ज किया। जब यह मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा, तो और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले उसकी बड़ी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पीड़िता की मां और उसका पार्टनर मुंबई में रहते हैं। इस व्यक्ति के दो बेटे हैं, जबकि महिला की दो बेटियां और एक बेटा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…