मो0 कुमेल
डेस्क: मध्य प्रदेश में दलितों के उत्पीड़न के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ताजा घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र की है, जहां एक दलित बाइक सवार को एक बकरे को टक्कर मारने के बाद न रुकना महंगा पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने चलती कार से भाग रहे बाइक सवार युवक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश दलित अत्याचारों की राजधानी हो चुकी है। सागर में तीन सगे भाई-बहनों की हत्या, छतरपुर में एक दलित परिवार की सामूहिक पिटाई, बैतूल में दलित अत्याचार के दो मामले और अलीराजपुर में पांच आदिवासियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद अब बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने एक आदिवासी की हत्या कर दी है और सरकार उसे बचा रही है। यह तमाम घटनाएं प्रदेश सरकार की विफलताओं को दर्शाती हैं।‘ जीतू पटवारी ने इन घटनाओं को सरकार की नाकामी बताया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी अभिषेक पाण्डेय को इसी साल पिस्टल का लाइसेंस मिला था। वह प्रदेश पंचायत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह का करीबी बताया जाता है और भाजपा में सक्रिय है। यही कारण है कि उसकी तस्वीरें प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं, जैसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, राज्यमंत्री राधा सिंह, और विधायक रीति पाठक के साथ सामने आई हैं।

मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…