जैफ खान ‘समीर’
वाराणसी: आज अपराह्न अचानक भाजपा का झंडा हाथो में लेकर लगभग दर्जन भर अज्ञात लोगो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला लेकर नारे बाजी करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित आवास कि तरफ बढ़ने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साथ कांग्रेसजनों को दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी श्रीमती रीना राय ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में इस बात को लेकर चिंता जाहिर किया कि उनके पति पांच बार के विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री होने के साथ ही साथ पिछले तीन लोकसभा चुनावों में वाराणसी के सांसद एवं देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ते आ रहे हैं। अभी हाल ही में संपन्न हुए लोक सभा चुनावों में भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देते हुए काशी की सम्मानित जनता द्वारा आशीर्वाद स्वरूप साढ़े चार लाख से भी अधिक वोट प्राप्त किया।
रीना राय ने कहा कि इसके साथ ही साथ वे लगातार नरेंद्र मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों का पूरी हिम्मत और ताकत के साथ खुलकर विरोध और आंदोलन करते रहते हैं। उनके लिए राजनीति का वास्तविक अर्थ सत्ता सुख भोग से अधिक देश और जनता के हित से रहता है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष वे पार्टी कार्यों और संगठनात्मक कार्यों से लगातार बाहर प्रवास भी करते हैं। ऐसे में घर पर बच्चों के साथ मैं अकेले रहती हूं। अतः ऐसे में आज कि इस घटना से मुझे तथा मेरे बच्चों भय व्याप्त हो गया है।
श्रीमती रीना राय ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया कि आज की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्यवाही करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति रोकी जा सके। रीना राय ने स्थानीय पुलिस प्रभारी और जिले के आला अधिकारियों से मांग किया कि वे अपने घर और परिवार की मजबूत सुरक्षा का प्रबंध करें।
इस पूरे घटनाक्रम पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा बेशक अजय राय हमारे नेता हैं। हम कांग्रेसजन अपने नेता और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राहुल गांधी के सच्चे सिपाही हैं, हम जान की बाजी लगाकर अपने नेता की सुरक्षा करेंगे। हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने सम्मानित नेता और प्रदेश अध्यक्ष अजय रायजी के घर, परिजनों की सुरक्षा करेंगे। किसी तरह की आंच नही आने देंगे। मै स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि वे तत्काल हमारे नेता और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर और परिजनों की सुरक्षा बढ़ाएं जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
इस मौके पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, विश्वनाथ कुंवर, ऋषभ पांडेय, प्रिंस राय,रोहित दूबे, चंचल शर्मा, अनुभव राय, अशीष गुप्ता, परेवज खान, समन यादव, मो0 हैदर गुड्डू, धीरज सोनकर, आशीष पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…