आफताब फारुकी
डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा में माता प्रसाद पांडेय नए नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। सामजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के ज़रिए उनको इसकी बधाई दी है। अखिलेश ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘अति वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी के उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!’
इससे पहले सामाजवादी पार्टी ने भी एक ज्ञापन जारी कर इसकी सूचना दी थी। ज्ञापन के अनुसार महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल, कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और राकेश कुमार को उपसचेतक नियुक्त किया गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष थे। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से जीतने के बाद अखिलेश संसद चले गए थे। अब अखिलेश की जगह उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी माता प्रसाद पांडे निभाते नज़र आएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…