ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी में तोड़े जा रहे बनारस कोठी होटल के ओनर को अब कांग्रेस का समर्थन मिला है। होटल मालिक और परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया और कहा कि पूरी कांग्रेस कमेटी उनके साथ खड़ी है। आरोप लगाते हुए कि कहा कि वरुणा नदी के किनारे कई बिल्डिंग में BJP नेताओं के शेयर हैं। सभी अवैध बिल्डिंगों को प्रशासन गिरवाए। नहीं तो समाज में ये मैसेज जाएगा कि सरकार, सिर्फ माइनॉरिटी कम्युनिटी को ही परेशान कर रही है।
कांग्रेस के नेता राघवेंद्र चौबे ने कहा कि इसी होटल के बगल में BJP नेताओं के द्वारा अवैध तरह से कई निर्माण कराए गए हैं। उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। ? यदि प्रशासल के अंदर शुचिता है तो उसे भी ध्वस्त करना चाहिए। नहीं तो, यही माना जाएगा कि माइनॉरिटी कम्युनिटी के लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस होटल का निर्माण 2002 में हुआ था, जबकि, प्रशासन ने उस इलाके को 2014 में ग्रीन जोन में डाल दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिल्डिंग जमींदोज की जा रही है। कांग्रेस की संवेदना पूरी तरह से पीड़ित लोगों के साथ हैं। उनकी हर लड़ाई में हम सबकी भागीदारी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…