मो0 कुमेल
डेस्क: तुंगभद्रा बांध के गेट नंबर 19 की चेन टूटने के कारण कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात तुंगभद्रा बांध के गेट की चेन टूटने से 1 लाख क्यूसेक पानी बांध से बह गया है। गेट की चेन टूटने के बाद बांध से छूटे पानी की मात्रा तीन गुनी हो गई है।
विशेष तौर पर यह बात पूछे जाने के बाद कि क्या चेन के टूटने से कोई ख़तरा है। इस पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा है कि यह एक गंभीर विषय है इस पर हम विशेषज्ञों की राय का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय का हल निकालने के लिए सभी राज्यों के एक्सपर्ट्स से चर्चा की जा रही है। रिपोर्टरों से बात करने के बाद डीके शिवकुमार बेल्लारी के लिए रवाना हो गए जहां वो तुंगभद्रा बांध के बोर्ड के अधिकारियों और सदस्यों से बात करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह किसी स्थानीय विधायकों और राजनेताओं की राय पर नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि दबाव कम करने के लिए बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तुंगभद्रा बांध का पानी कर्नाटक के दावनगेरे, बेल्लारी, कोप्पल और रायचूर ज़िलों में बहता है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले कृष्णा नदी में मिलता है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि एक राय यह है कि बांध की मरम्मत के लिए उसे खाली करने की आवश्यकता है। विशेषज्ञ इस प्रस्ताव की जांच कर रहे हैं लेकिन इस विषय पर हम विशेषज्ञों की राय का ही पालन करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…