UP

गाजीपुर: नरकीय स्थिति में जीने को मजबूर कुडेसर गांव के निवासी, जल निकासी की समस्या का नहीं हो पा रहा समाधान

रेयाज अहमद

गाजीपुर: विकासखण्ड मुहम्मदाबाद के ग्राम सभा कुडेसर, के वार्ड नं 1 के निवासियों को बरसात के मौसम में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात दिन ब दिन बद से बदतर होते जा रहे है। यहाँ के निवासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। कारण है कि गाँव में जल निकासी की कोई सुविधा नही है। थोड़ी बारिश में ही पुरे गाव के रास्ते जहन्नम सरीखे हो जाते है।

गांव में जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण, बारिश के दौरान गांव के रास्तों पर गंदा पानी भर जाता है। जिससे कीचड़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस स्थिति ने ग्रामीणों के जीवन को कठिन बना दिया है,, क्योंकि उन्हें कीचड़ से भरे रास्तों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का समाधान न होने से वे कभी कभी अपने घरों से निकलने में भी असमर्थ हो जाते हैं। यहाँ के निवासी दीनदयाल यादव, कमलेश पाल और सुनिल सिंह यादव ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण उनके रोजमर्रा के कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

इसके अलावा, लगातार पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव के लगभग 35-40 घर इस जलभराव से प्रभावित हो रहे हैं, और स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts