आफताब फारुकी
डेस्क: बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बांग्लादेशी न्याय मंत्रालय के सलाहकार आसिफ़ नज़रुल ने जानकारी दी है कि उनका इस्तीफ़ा क़ानून और न्याय मंत्रालय तक पहुंच गया है।बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
इससे पहले बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर शपथ ली थी। प्रोफ़ेसर यूनुस को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नामित करने का फ़ैसला राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन, सैन्य नेताओं और छात्र नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया था।
आसिफ़ नज़रुल ने बताया कि उनसे इस्तीफ़े को राष्ट्रपति कार्यालय भेज दिया गया है। आरक्षण विरोधी आंदोलन में भाग ले रहे छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के साथ-साथ अपीलीय प्रभाग के न्यायाधीशों को दोपहर एक बजे तक इस्तीफ़ा देने का अल्टीमेटम दिया था। शनिवार की सुबह हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफ़े की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर में आ गए थे। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों वकीलों ने भी हिस्सा लिया।
वहीं आरक्षण विरोधी आंदोलन के संयोजक आसिफ़ महमूद ने मुख्य न्यायाधीश को फ़ासीवादी बताते हुए फुल कोर्ट मीटिंग रोकने और उनके इस्तीफे़ की मांग करने का अल्टीमेटम दिया था। बांग्लादेश में पिछले कुछ सप्ताह से आरक्षण विरोधी आंदोलन हो रहे हैं। इनमें अभी तक सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को भी भारी विरोध के चलते देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इसके बाद बांग्लादेश के नोबल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। शुक्रवार शाम उन्होंने पद की शपथ ली जिसके बाद उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…