मो0 कुमेल
डेस्क: जेल से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा है कि ‘हम तो रथ के घोड़े हैं हमारा सारथी अभी जेल में बंद है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा सारथी अभी जेल में बंद है और जेल के ताले टूटेंगे और वह जल्दी छूट के आ जाएंगे।’
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आज हम संविधान की बदौलत खड़े हैं। संविधान की ताक़त से यहां खड़े हैं। आज मैं देश के संविधान का, बाबा साहेब का और विनम्र निवेदन के साथ सुप्रीम कोर्ट का शुक्रगुज़ार हूं। उन्होंने कहा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की दी हुई ताक़त का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला है।’
उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ मैं उन वकीलों का दिल से शुक्रगुज़ार हूं जो पिछले डेढ़ साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘मेरे अभिषेक मनु संघवी साहब तो वाक़ई भगवान स्वरूप हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…