यश कुमार
सूरत: अहमदाबाद में बीते दो दिनों से सीआईडी क्राइम द्वारा स्पा की आड़ में चल रहे गोरखधंधे पर कार्रवाई की जा रही है। कई विदेशी युवतियां अहमदाबाद के अलग-अलग स्पा से पकड़ी गई हैं। इसी क्रम में आज जब सीआईडी क्राइम की टीम रेड में पकड़ी गई एक विदेशी युवती के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए होटल पहुंची, तो करीब चार घंटे तक विदेशी युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
होटल पहुंचने पर पुलिस ने वेरिफिकेशन के लिए जब युवती से पासपोर्ट मांगा, तो उस दौरान नशे में धुत विदेशी युवती ने पुलिस से बदतमीजी की। बताया जा रहा है कि किर्गिज युवती ने पुलिस द्वारा पासपोर्ट मांगते ही हमला किया और पुलिस अधिकारी पर जूते तक फेंके और लातें तक चलाईं।
बीती रात करीब चार घंटे तक किर्गिज युवतियां और पुलिस के बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला और चार घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रही दोनों युवतियों को हिरासत में लिया और वस्त्रापुर थाने ले गई। अब वीडियो के सामने आने के बाद सीआईडी क्राइम के अधिकारियों की जांच में रुकावट और पुलिस से मारपीट के मामले में एक शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…