आदिल अहमद
डेस्क: मध्य प्रदेश के सागर में भारी बारिश के बाद एक दीवार ढहने से लगभग नौ बच्चों की मौत हुई है। सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया है कि यह बहुत ही दुखद घटना है। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा है कि यह घटना सुबह 8:30 बजे के आस-पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर प्रशासन, नगर पालिका की टीम मौके़ पर पहुंच गई थी और जनता के सहयोग से मलबे को हटाया गया।
उन्होंने लिखा है कि सागर ज़िले के शाहपुर में हुई भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की मौत की ख़बर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देशित किया है। सीएम ने कहा है कि ‘मैं भगवान से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें।’
उन्होंने लिखा है कि हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ़ से 4 -4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…