तारिक़ खान
डेस्क: पति का स्थान परमेश्वर के बराबर माना जाता है. पति जहा पत्नी की इज्ज़त-ओ-आबरू की हिफाज़त करता है, वही पत्नी अर्धांग्नी के तरह उसके हर सुख दुःख में शामिल होती है. मगर समाज में कुछ ऐसे भी कमज़र्फ है जो अपनी पत्नी की इज्ज़त-ओ-आबरू को खुद नीलाम करने पर तुल जाते है. ऐसा ही कहानी जमुई के सायवर इलाके की है। जिस पति ने अग्नि को साक्षी मानकर पत्नी के साथ साथ जीने और मरने की कसमें खायी थी आज उसी पति की करतूत से दो बहनों का परिवार उजड़ने की कगार पर है। `युवक की पत्नी ही नहीं बल्कि उसकी दूसरी बहन को पति ने घर से निकाल दिया है। आलम ये है कि पति को सबक सिखाने को लेकर अब पूरा परिवार जमुई सायवर थाना का पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
इतना ही नहीं उसको दो बेटी के जन्म लेने की वजह से उसे घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। सीमा का पति का मन इतने से भी नहीं भरा। सीमा के पति धनंजय ने दोनों बहन के प्राइवेट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। दोनों के बारे में बारे में गंदी-गंदी बाते भी लिखीं। इसका नतीजा ये हुआ कि सुनील प्रसाद वर्मा की छोटी बेटी बिंदू के पति बबलू ने भी बिंदु को घर से बाहर निकाल दिया। धनंजय की पत्नी सीमा ने बताया कि पति के कहता है कि तुम शॉर्ट हाइट की हो, तुम्हें दो बेटियां हैं हम तुझे नही रखेंगे।
सीमा ने बताया कि उसके पति ने उसकी बहन और उसकी मां के बारे में गंदी-गंदी बातें कीं और कई प्राइवेट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सीमा ने कहा कि इतना ही तस्वीरों के साथ उसका फोन नंबर भी उसके पति ने वायरल किया गया जिस वजह से उसे लगातार अंजान नंबरों से कॉल आते रहते हैं जिसके चलते पूरा परिवार परेशान है। सीमा की बहन बिंदु ने बताया कि उसके जीजा धनंजय नें गंदी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने के साथ-साथ उसका फोन नंबर को भी सोशल मीडिया पर डाल दिया।
बेवजह दिन भर कॉल आते रहते हैं और फोन करने करने वाले लोग गंदी-गंदी बातें करता हैं। इस मामले की जानकारी जब उसके पति बबलू कुमार को हुई तो उन्होंने मुझे भी घर से निकाल दिया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता के भाई के ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस दी है। साइबर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई ने आवेदन दिया गया है। उसके माता, पिता, बहन, बेटी वैगरह का फोटो वायरल किया गया है। महिला के पति को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…