आदिल अहमद
डेस्क: चुनाव आयोग अब से कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का एलान करने वाला है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘कल ही प्रधानमंत्री ने वन नेशन वन इलेक्शन की बात की थी। अब मुझे हैरानी हो रही है कि ये चार राज्यों के इलेक्शन भी एक साथ नहीं करा पा रहे। मुझे उम्मीद है कि चारों राज्यों के इलेक्शन की एक साथ ही घोषणा होगी।’
ग़ौरतलब है कि 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशनल वन इलेक्शन को लेकर सभी राजनीतिक दलों से इस पर सहमति से आगे बढ़ने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था, “भारत की तरक्की के लिए, भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग जन सामान्य के लिए हो सके, इसके लिए वन नेशन वन इलेक्शन के लिए हमें आगे आना चाहिए।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…