तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को जाने वाले रास्ते पर प्रशासन द्वारा आज सुबह से ही एक गेट लगवाने की कोशिश किया गया। जिसकी जानकारी मुस्लिम पक्ष को होने के बाद मौके पर भारी तय्दात में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए है और इस गेट का विरोध दर्ज करवा रहे है।
उन्होंने बताया कि इस संबध में हमने मस्जिद की देख रेख करने वाली संस्था अंजुमन इन्तेज़मियाँ मसाजिद कमेटी को इत्तेला किया। जब तक ज़िम्मेदार लोग आते पूरा पिलर खडा हो चूका था और एक गेट आकर रखा हुआ था। गेट पर स्वस्तिक का निशान और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति बनी हुई थी। जानकारी होने पर मौके पर मुफ़्ती-ए बनारस मौलाना बातिन नोमानी और सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकठ्ठा हो गये है।
दूसरी तरफ समाचार लिखे जाने तक मौके पर गहमा गहमी का क्रम जारी है। मस्जिद पक्ष के लोग मौके पर गेट हटाने के लिए अड़े हुवे है। बार बार वार्ता का दौर जारी है। मौके पर एसडीएम सहित अन्य आलाधिकारी मौजूद है। मुफ़्ती बातिन नोमानी के नेतृत्व में शांति पूर्वक विरोध जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…