ईदुल अमीन
डेस्क: राजस्थान के जोधपुर जिले के देवनगर थाना क्षेत्र में महज 3 साल की मासूम बच्ची का रेप कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता बीती रात मंदिर के बाहर मां और भाई के साथ बैठी हुई थी। तभी किसी ने उठा लिया। रात गुजरने के बाद लहूलुहान स्थिति में उसे फेंक कर चला गया, जिसे सुबह में एक सब्जी वाले ने देखा। मासूम के कमर के निचले हिस्से से काफी खून बह रहा था।
जोधपुर पश्चिम के पुलिस अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया ‘बच्ची को हमने अस्पताल में भर्ती कराया है । उसका उम्मेद अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां और भाई भी वही है। परिवार का और कोई व्यक्ति नहीं है। कचरा बीन कर और दान मांग कर जीवन कोपार्जन करने वाले परिवार के सामने फिलहाल बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। बच्ची इतनी बुरी स्थिति में है बोलने की हालत में नहीं है। मां भी उससे ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही है।‘
फिलहाल मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यम से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है आरोपी एक से ज्यादा हो सकते हैं। वही इसी दरमियान एक आरोपी को बच्ची ले जाते हुवे सीसीटीवी फुटेज वायरल होना शुरू हो गया है। वायरल फुटेज में आरोपी बच्ची को गोद में लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी का नाम हरीश दास है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…