Crime

शर्मनाक: राजस्थान में 63 साल की विधवा से गैंग रेप

आफताब फारुकी

डेस्क: राजस्थान के सिरोही में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहा घर में सो रही एक 63 साल की विधवा का गाव के ही दो लोगो ने सामूहिक बलात्कार किया है। पीडिता का आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी किया है।

घटना आबू रोड के पास एक आदिवासी इलाके की है, जहां महिला के साथ उसके गांव के दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और लूटपाट की। 15 अगस्त को दर्ज की गई एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुस गए, जहां वह अकेली सो रही थी।

पीडिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसके साथ बलात्कार किया और फिर घर से 30,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts