तारिक़ खान
डेस्क: अयोध्या के कथित गैंगरेप मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में जो घटना हुई नाबालिग बेटी के साथ उसे जुबान से बोलना भी पाप जैसा लगता है।
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मोईद ख़ान नाम के शख़्स की बेकरी पर बुलडोज़र चला दिया था। प्रशासन का कहना है कि ये बेकरी अवैध तरीके से एक तालाब के ऊपर बनी थी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए।
उन्होंने कहा था कि जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए, यही न्याय की माँग है। वहीं इस मामले में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…