शफी उस्मानी संग रेयाज़ अहमद
डेस्क: मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने कई गायों को उफनती नदी में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी पांडे ने कहा, ‘चार लोगों की पहचान बेदा बागड़ी, रवि बागड़ी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में हुई है। इनके खिलाफ मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम (गायों की हत्या रोकने वाला कानून) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’
आशोक पांडे ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर को घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वहां करीब 50 गायें थी। उनमें से 15 से 20 की जान चली गई। बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि रैगांव पुल के पास इन आरोपियों ने गायों को नदी में धकेल दिया। गायें नदी के प्रवाह के खिलाफ तैरने की पूरी कोशिश करती रहीं, लेकिन थकावट और पानी की ताकत के आगे वे हार गईं। कुछ गायें स्टॉप डैम से गिरते समय ऐसे स्थिति में थीं कि उनके पैर हवा में झूल रहे थे। नदी के दूसरे किनारे पर खड़े युवक इन गायों को मार-मारकर और पानी में धकेल रहे थे।
इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को गहरी चिंता और आक्रोश में डाल दिया है। गायों की निर्दयी हत्या और पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कदम उठाए हैं, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…