माही अंसारी
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम अतिक्रमण रोकने का ढोल पीट रहा है। नजूल की ज़मीने तलाशी जा रही है मगर शायद कागज़ पर। क्योकि दशाश्वमेघ वार्ड के रामापुरा स्थित सदानंदबाज़ार में गली ही 5 फिट कब्ज़ा हो रही है, मगर नगर निगम को दिखाई नही दे रहा है। वही दूसरी तरफ वाराणसी विकास प्राधिकरण ने दावे कर रखे है कि अवैध निर्माण नही होने देंगे। मगर शायद ये दावे भी खोखले है। तभी उसके स्थानीय जेई और जोनल की आँखों पर पट्टी बंधी हुई है शायद जो चंद फिट की सकरी गली में होता ये अवैध निर्माण नही दिखाई दे रहा है।
बड़े धनबलियो में शुमार इस भवन के स्वामी के आगे शायद नियम सभी ताख पर ज़िम्मेदार रखे हुवे है। जेई साहब विकास प्राधिकरण के हो अथवा नगर निगम के ज़िम्मेदार हो। इन सबके लिए तो नियम किसी गरीब के खोमचे आते है। शायद नियम धनाढ्यो के लिए अलग और गरीबो के लिए अलग बना कर बैठे नगर निगम और विकास प्राधिकरण के ज़िम्मेदार इसके ऊपर निगाह भी न उठाये। ये बात न हम सूत्र के माध्यम से कह रहे है और न ही कोरी बकवास कर रहे है। दरअसल ये एक कडवी सच्चाई दोनों विभागों की है। मुफ्त की मलाई मिले खाने तो आखिर क्यों जाए अवैध निर्माण रुकवाने।
मगर नियम का सख्ती से पालन गरीब के लिए होगा, क्योंकि शायद वह प्रसाद विधिवत नही चढ़ा पायेगा। किसी तरह दो जून की रोटी कमाने वाले पर सख्त पहरा लगाने वाले वाराणसी विकास प्राधिकरण के जेई साहब और जोनल साहब अमीरों पर ये पहरा लगा देंगे तो फिर काम कैसे चलेगा। विकास तो होना चाहिए तभी तो नगर निगम वाराणसी सुपर स्मार्ट नगर निगम और वाराणसी विकास प्राधिकरण का विकास होगा। बात यहाँ विकास की है तो विकास होना चाहिए, भले जेई और जोनल साहब का व्यक्तिगत विकास ही क्यों न हो।
बहरहाल साहब, हालात कुछ ऐसे है कि इस अवैध निर्माण को देख कर और गरीबो पर होती दोनों विभागों की कार्यवाही को देख कर आप सिर्फ तीन बार जोर जोर से हंस सकते है। जेई साहब वाराणसी विकास प्राधिकरण के मौके पर जाना छोडिये, हमे मिली हमारे सूत्रों के अनुसार जानकारी के मुताबिक उलटे भवन स्वामी से कहेगे कि जल्दी काम करवाओ शनिवार रविवार का पूरा इस्तेमाल करो, ज़बरदस्त स्पीड बढाओ. थोड़ी मलाई और भेज देना….! तो ठीक ही है साहब, चढ़वाते रहे मलाई, ओढ़ कर सोये रजाई, वाराणसी विकास प्राधिकरण के वर्त्तमान वीसी साहब के राज में गरीबो की ही सिर्फ शामत है आई. जय हो नगर निगम और VDA
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…