माही अंसारी
डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के दक्षिणी इलाके में इसराइल की ओर से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। इसराइल ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर लेबनान में हमले किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लेबनान के दक्षिणी शहर ख़ियाम में एक कार पर हमले में एक व्यक्ति की जान गई है। एक अलग बयान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि तिरि गांव में इसराइल की ओर से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हुई है।
इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि ‘ख़तरों के मद्देनज़र आत्मरक्षा में ये कार्रवाई की गई है जिसके तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।’ इसराइल ने यह भी कहा है कि लेबनान में हमला करने से पहले आम लोगों को तुरंत ही हिज़बुल्लाह के इलाक़ों को छोड़ने की चेतावनी दे दी गई थी। इसके तुरंत बाद हिज़बुल्लाह ने कहा कि बीते महीने अपने समूह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर की मौत के जवाब में उसने इसराइल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।
सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले के बाद से इसराइल की उत्तरी सीमा पर लेबनान में हिज़्बुल्लाह भी सक्रिय हो गया और इसराइल के सीमावर्ती इलाक़ों पर उसके हमले आम हो गए थे। रविवार को पूरे उत्तरी ईरान में रॉकेट हमलों की वजह से साइरन बज रहे हैं। अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुक़सान की कोई ख़बर नहीं है। आईडीएफ़ ने एक बयान में कहा है कि हिज़बुल्लाह ‘ने लेबनान की ओर से 150 रॉकेट इसराइली क्षेत्र की ओर दागे हैं।’ डैनियल हगारी ने बाद में बताया कि ‘इसराइली एयर फ़ोर्स के दर्जनों विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों को निशाना बनाया है।’ हालांकि, हिज़बुल्लाह ने कहा है कि उसने 320 से ज़्यादा कत्यूशा रॉकेट दागे हैं जिसने 11 इसराइली सैन्य बेसों और बैरकों को निशाना बनाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…