मो0 कुमेल
डेस्क: चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के मुखिया प्रशांत किशोर ने 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज 2025 में बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘पार्टी की ओर से कम से कम 40 महिला उम्मीदवार खड़ी होंगी।’
उन्होंने कहा है कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आज़ादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी भागीदारी समाज में समानता के आधार पर नहीं हो सकती। इसलिए जन सुराज का जो पूरा अभियान है, वह सबसे पहले महिलाओं को विधानसभा में जिताकर पहुंचाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी तो साल भर के अंदर बिहार से किसी भी बच्चे, बेटे, पति, पिता और किसी के भाई को मजबूरी में 10-12 हज़ार रुपये के रोज़गार के लिए बिहार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा है, ‘हमने इसका पूरा ब्लू प्रिंट जारी किया है और उस पर आज महिलाओं की सहमति ली गई है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…