आदिल अहमद
डेस्क: एक बांग्ला अभिनेत्री सहित अन्य महिला अभिनेत्रियों की ओर से एक निर्देशक और अभिनेता पर ‘अनुचित व्यवहार’ और ‘यौन उत्पीड़न’ के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दो प्रमुख मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों के प्रमुखों पर गाज गिरी है। जस्टिस हेमा की अगुवाई वाली समिति की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में महिला कलाकारों, सहायक निर्देशकों, जूनियर कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न और भेदभाव के आरोपों की पुष्टि की गई है।
उन्होंने कहा, ‘यहां पर वो (अभिनेत्री श्रीलेखा) शिकारी है और मैं शिकार हूं। अगर वो कोई क़ानूनी कार्रवाई करती हैं तो मैं उसका सामना उसी तरह से करूंगा।’ यूथ कांग्रेस, बीजेपी और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ़) सरकार में सहयोगी सीपीआई की नेता एनी राजा ने निर्देशक रंजीत के इस्तीफ़े की मांग की थी। केरल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अबिन वारके ने मीडिया को बताया कि बांग्ला अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने मामला न दर्ज कराने का निर्णय लिया था, जिसके बाद मैंने जांच शुरू करने और कार्रवाई करने के लिए डीजीपी से शिकायत की।
उन्होंने बताया कि ‘मैंने जस्टिस हेमा की रिपोर्ट में किए गए खुलासों की जांच के लिए और रंजीत का समर्थन करने के लिए संस्कृति मंत्री शाजी चेरियन के ख़िलाफ़ भी इसी तरह की शिकायत डीजीपी से की थी।’ केरल सरकार के मंत्री एमबी राजेश ने मीडिया को बताया कि सरकार क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाएगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का रुख़ साफ है। उनका कहना है कि अगर कोई पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए सामने आती हैं तो सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि उन्हें न्याय मिले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…