ईदुल अमीन
डेस्क: असम गैंग रेप के आरोपी ताज़फ्फुल इस्लाम की पुलिस हिरासत में भागते समय तलब में डूबने से हुई मौत के मामले में भले पुलिस पर मृतक आरोपी के परिजन आरोप लगा रहे है। वही दूसरी तरफ मृतक के गाँव निवासियों ने एक बैठक कर यह घोषणा किया है कि उसके शव को दफ़नाने के लिए गाँव के कब्रस्तान में ज़मीन नही दिया जायेगा। वैसे पुलिस ने इस घोषणा की जानकारी हो की बात कही है।
इस बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक डेका ने कहा कि अभियुक्त के गांववालों के फै़सले के बारे में उनको भी ख़बर मिली है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति में पुलिस 72 घंटे इंतजार करती है। आमतौर पर पोस्ट मार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाता है। लेकिन 72 घंटे तक अगर कोई शव नहीं लेता तो उस स्थिति में पुलिस को ही दाह संस्कार करना पड़ता है।’
दूसरी तरफ मृतक आरोपी की माँ ने पुलिस पर आरोप लगाया है। अभियुक्त की मां ने मीडिया के समक्ष कहा, ‘पुलिस जब मेरे बेटे को घर से लेकर गई थी वो अच्छी हालत में था, फिर वो पुलिस की हिरासत में कैसे मर गया? पुलिस के लोगों ने रात में उसे मारकर तालाब में फेंक दिया और सुबह मुझे शव की शिनाख्त के लिए बुलाया।’ हालांकि पुलिस अधीक्षक डेका का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद उसे उस जगह लेकर गए थे जहां अपराध हुआ था। उसी दरमियान पुलिस हिरासत से भागते समय अभियुक्त एक तलब में गिर गया जहा उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अभियुक्त से पूछताछ के बाद शनिवार तड़के क़रीब 3 बजे उनको अपराध वाली जगह लेकर गए थे। लेकिन इस बीच आरोपी हमारे दो सिपाहियों से हथकड़ी छुड़ाकर भागने का प्रयास किया और पास के तालाब में गिर गया। उस समय वहां अंधेरा था। हमारे जवानों ने उन्हें तत्काल तलाशने की कोशिश की और एसडीआरएफ़ को भी इसकी सूचना दी गई। तालाब में तलाशी के दौरान आरोपी का शव बरामद किया गया। इस घटना में हमारे एक सिपाही को भी हाथ में चोट लगी है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…