Others States

छत्रपति शिवाजी महाराज की जिस मूर्ति का पीएम मोदी ने किया था अनावरण, वह महज़ 8 माह में गिर पड़ी, कांग्रेस हुई शिंदे सरकार पर हमलावर, एकनाथ शिंदे ने पेश किया सफाई

तारिक़ खान

डेस्क: महाराष्ट्र में स्थित राजकोट क़िले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा जिसका अनावरण पीएम मोदी ने किया था महज़ 8 माह के अन्दर ही गिर पड़ी है। इसको लेकर सियासी हलचल भी बढ़ गई है। जहा एक तरफ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे इस मामले में सफाई पेश कर रहे है वही ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।’ कांग्रेस ने बताया, ‘अब क़रीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।’

एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज से हमारी भावना जुड़ी है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य देव हैं और उन्हें हम भगवान की तरह पूजते हैं। पीएम मोदी के हाथ से शुभारंभ हुआ था, लेकिन हवा की तेज़ लहर जो कि 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की थी। प्रतिमा को नेवी ने बनाया और डिजाइन किया था। ये दुर्भाग्यवश गिर गया।’

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘हम छत्रपति शिवाजी महाराज की भगवान की तरह पूजा करते हैं।’ एकनाथ शिंदे ने बताया, ‘हमारे पालक मंत्री रविंद्र चव्हाण वहां गए हैं और जायज़ा ले रहे हैं। कलेक्टर से मेरी बात है। नेवी के अफसर आएंगे और हमारे भी आएंगे। हम जल्द से जल्दी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को फिर से खड़ा करेंगे।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts