आफताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस ने सोमवार को किसान आंदोलन को लेकर दिए गए कंगना रनौत के बयान पर बीजेपी से सवाल पूछा। पार्टी ने कहा कि ‘आपका मत नहीं है तो उन्हें पार्टी से निकाल दीजिए।’ कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘आपकी पार्टी का मत नहीं है तो ऐसे सांसद को निकाल बाहर करिए। हृदय से माफ करने वाली राजनीति 2024 में नहीं चलेगी।’
कंगना रनौत ने कहा था, ‘किसान आंदोलन के दौरान वहां पर लाशें लटकी हुई थीं और रेप हो रहे थे। किसानों के हितकारी बिल जब वापस लिए गए तो देश चौंक गया था। किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं। उन्होंने सोचा ही नहीं था कि बिल वापस होंगे। वो बड़ी प्लानिंग थी जैसे कि बांग्लादेश में हुई।’
उन्होंने बताया, ‘इस तरह के षड्यंत्र हुए। चीन और अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियां यहां पर काम कर रही है। ये फिल्मी लोग हैं और इन्हें लगता है कि देश चाहे जाए भाड़ में, लेकिन दुकान चलती रहेगी। इन्हें याद दिलाना चाहिए कि देश भाड़ में जाएगा तो आप भी जाएंगे। बांग्लादेश में जो हुआ वो यहां होते हुए भी देर नहीं लगती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…