माही अंसारी
डेस्क: बिहार के गोपालगंज से बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां पर भांजी के प्यार में पागल मामी ने भागकर उससे शादी कर ली। हैरानी की बात ये है कि दोनों ही महिलाएं पहले से ही शादीशुदा थीं। लेकिन मामी और भांजी ने एक दूसरे के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में है। हर कोई मामी-भांजी की इस शादी की खबर मिलते ही उसने मिलने के लिए भी पहुंच रहा है। शादी के दौरान मामी-भांजी ने बाकायदा एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई और सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। बताया गया कि पिछले तीन साल से शोभा कुमारी और उनकी भांजी सुमन कुमारी का लव अफेयर चल रहा था। अब दोनों महिलाएं शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
जीवनसंगनी के रूप में ये दोनों महिलाएं अब एक साथ अपना जीवन बिताएंगी। दोनों महिलाएं पहले से शादीशुदा थीं लेकिन अपने परिवार को छोड़ अब ये साथ एक दूसरी की जीवन संगिनी बनकर रहेंगी। दरअसल ये दोनों ही महिलाएं कुचायकोट के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद दुर्गा मंदिर पहुंची थीं और वहां एक दूसरे को वरमाला पहनाई, सात फेरे लिए और फिर मामी ने भांजी की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद भांजी ने अपनी मामी के पैर छुए और उनसे पति की तरह ही आशीर्वाद लिया। दोनों ने विधि विधान के साथ शादी कर ली। एक महिला ने लाल जोड़ा पहना तो वहीं दूसरी महिला ने पैंट शर्ट पहनी थी।
कुचायकोट के बेलवा गांव में रहने वाली मामी ने मीडिया को बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है, किसी के भी दबाव में शादी नहीं की है। उनके प्रेम विवाह के बाद अब उन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता है। भांजी शोभा के प्यार में पागल मामी सुमन ने बताया कि शोभा बहुत ज्यादा सुंदर है, और उन्हें डर था कि अब वो किसी और से शादी ना कर ले, डर था कि वो उसे छोड़कर चली ना जाए। ये सोच-सोच कर मामी काफी परेशान रहती थी, इसलिए किसी भी हाल में भांजी से शादी करना चाहती थी। मामी ने शादी के लिए अपने पति को भी छोड़ दिया और आखिरकार भागकर शादी कर ली।
बिहार की ये मामी-भांजी वाली शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। हर तरफ इस अनोखी शादी की बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपने विचार भी व्यक्त करना शुरू कर दिए हैं। दोनों महिलाओं ने शादी करने के बाद घरवालों को इसकी जानकारी दी। वीडियो में दोनों महिलाओं ने मर्जी से शादी कर जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…