माही अंसारी
डेस्क: पाकिस्तान में एमपॉक्स संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, एमपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के मरदान ज़िले का रहने वाला है जो कि खाड़ी देशों से मुल्क़ वापस लौटा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कहना है कि संक्रमित व्यक्ति किस-किस के संपर्क में आया था इसका पता लगाया जा रहा है और लोगों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।
इससे पहले स्वीडन में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। स्वीडिश एजेंसी का कहना था कि संक्रमित व्यक्ति, अफ़्रीका में रहने के दौरान ही एमपॉक्स की चपेट में आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में फैल रही एमपॉक्स बीमारी के चलते ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का एलान किया है। डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय भी बताया है। एमपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता था। अफ़्रीकी देश कॉन्गो में इस बीमारी के शुरुआती दौर में ही 450 से भी ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…