साभार: सायरा शेख
मुम्बई: महारष्ट्र के पुणे का एक वीडियो कल शाम से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रक सड़क पर अचानक बने गड्ढे में अन्दर इस तरीके से धस गया कि ट्रक पूरा ही गड्ढे में समां गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम का यह ट्रक वहां नाले की सफाई के काम के लिए आया था। इस अप्रत्याशित घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। सड़क के धंसते ही वहां खड़े लोग सुरक्षित जगहों पर भागने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुणे के दमकल विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए वहां दो बड़ी क्रेनों को बुलाया गया, ताकि गड्ढे में गिरे ट्रक और मोटरसाइकिल को बाहर निकाला जा सके। चार घंटे की कठिन मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क के नीचे एक पुराना कुआं था, जो संभवतः इस घटना का कारण बना। यह घटना बुधवार पेठ के घनी आबादी वाले इलाके में, लक्ष्मी रोड पर स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस के बाहर हुई, जो पार्किंग क्षेत्र में आता है।
वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक का पिछला हिस्सा पहले गड्ढे में फिसलता है, क्योंकि सड़क पर बिछे इंटरलॉकिंग सीमेंट ब्लॉक अचानक से धंस जाते हैं। इसके साथ ही पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी गड्ढे में गिर जाती है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर सुरक्षित बच गया। यह ट्रक जेटिंग मशीन वाला था, जिसका उपयोग ड्रेनेज लाइनों की सफाई के लिए किया जाता है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और समय रहते बचाव कार्य पूरा किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…