आदिल अहमद
डेस्क: लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने शनिवार को इसराइल के हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रुख़ अपनाने की अपील की है। उन्होंने इसे जनसंहार करार दिया है। नजीब मिकाती ने कहा कि उन्हें न्ययूॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की महासभा के लिए जाना था, लेकिन हमले के कारण उन्होंने अब इसके लिए नहीं जाने का निर्णय लिया है।
इसराइली सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि दक्षिण लेबनान में किए गए उसके हमलों में अब तक हिज़्बुल्लाह के 16 सदस्यों की जान गई है। इसराइल डिफ़ेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने कहा कि इन 16 लोगों में हिज़्बुल्लाह के कमांडर इब्राहिम अक़ील और गुट के 12 सीनियर सदस्य शामिल हैं। आईडीएफ ने बताया कि हिज़्बुल्लाह ने इसराइली क्षेत्रों पर 90 रॉकेट दागे हैं।
इस हफ्ते लेबनान में सैकड़ों कम्यूनिकेशन डिवासेस में हुए धमाकों के बाद हिज़्बुल्लाह और इसराइल के बीच संघर्ष बढ़ गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इनमें मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो चुकी है। हिज़्बुल्लाह ने इसराइल के हमले को लेकर कहा है कि वो इसका जवाब देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…