Ballia

छत से गुज़रे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुता चक उपाध्याय में रविवार के दिन में करीब 11 बजे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दीपक यादव 40 वर्ष पुत्र सूर्यभान यादव  की मौत हो गयी वह अपने नए भवन की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया था।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिला उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच दीपक छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से झुलसने के बाद छत से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

इस घटना के बाद परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है दीपक के बारे में लोग बता रहे हैं कि बहुत ही मृदभाषी और मिलनसार व्यक्ति था घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर कागजी करवाई के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक का एक 15 वर्ष व एक 13 वर्ष का दो लड़के है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts